Monday, September 16, 2019

दिनेश कार्तिक ने BCCI से मांगी माफी, स्वीकार की

नई दिल्ली ने केंद्रीय अनुबंध का उपबंध तोड़ने के मामले में भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज की बिना शर्त मांगी गई माफी को स्वीकर कर ली है। कार्तिक की इस माफी के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया। कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिंबागो नाइट राइडर्स (TKR) के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन किया था। कार्तिक ने बीसीसीआई से नोटिस मिलने के बाद बिना 'बिना शर्त माफी' मांगी थी। कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के कप्तान हैं। वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिंबागो की जर्सी में मैच देखते नजर आए। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के मुताबिक देश के लिए 26 टेस्ट और 94 वनडे खेलने वाले कार्तिक को इस मैच के लिए बोर्ड से मंजूरी लेनी चाहिए थी। उनका अनुबंध उन्हें किसी निजी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए। कार्तिक ने अपने जवाब में कहा था कि कि वह केकेआर के कोच ब्रैंडन मैककुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LVlCvo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support