नई दिल्ली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी खासे मशहूर हैं। फिर चाहे वो कैच लेने के बाद का सेलिब्रेशन हो या फिर शतक बनाने के बाद दोनों हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाना। धवन का अंदाज बताता है कि वह लाइफ का हर पल इंजॉय करते नजर आते हैं। उन्होंने अपना ऐसा ही विडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसे देखकर आप भी उनके व्यवहार की तारीफ करेंगे। उन्होंने रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर विडियो डाला जिसमें वह सड़क पर घूमते एक बच्चे के साथ बात कर रहे हैं। धवन गाड़ी में हैं और स्ट्रीट बॉय को फ्लाइंग किस करना सिखा रहे हैं। दो-चार प्रयासों के बाद वह ऐसा करना सीख जाता है। इसके बाद वह उसका नाम पूछते हैं। धवन ने इस विडियो के साथ कैप्शन लिखा है- 'रविवार की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती। प्यार फैलाकर बहुत अच्छा लगता है यह बेस्ट गिफ्ट है जो आप किसी को दे सकते हैं। मुझे इस बच्चे की मुस्कान और कैरेक्टर बहुत पसंद आया। गॉड ब्लेस हिम।' शिखर धवन साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ जारी अनाधिकारिक वनडे मैचों के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। इसके बाद वह 15 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zGgoxV






0 comments:
Post a Comment