Sunday, September 1, 2019

विडियो: हार्दिक पंड्या लगा रहे हैं फिटनेस की छलांग!

नई दिल्ली ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। पंड्या चोट के कारण पर नहीं गए थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 15 सितंबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। पंड्या ने इस विडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'जंपिंग इन टु द वीकएंड- #keeptraining' पंड्या इसमें जंपिंग करते हुए दिख रहे हैं। पंड्या कमर और पीठ की कसरत कर रहे हैं। इसमें उन्होंने अपनी कमर से साथ एक इलास्टिक बांधा हुआ है और वह आगे छलांग लगा रहे हैं। विडियो में ट्रेनर की आवाज भी सुनी जा सकती है जो उन्हें प्रेरित कर रहा है। गौरतलब है कि यह ऑलराउंडर कमर में परेशानी से जूझता रहा है। 2018 में हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी पीठ दर्द के चलते उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। वेस्ट इंडीज दौरे पर भी वह पीठ दर्द के कारण ही शामिल नहीं हुए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितंबर से धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से होगा। इसके बाद मोहाली में 18 सिंतबर को दूसरा मैच खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZIcvmw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support