नई दिल्ली अपने लुक की वजह से अकसर चर्चा में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसपर लोग 'फ्लैट' हो गए। वेस्ट इंडीज दौरे के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह किसी अंधेरी जगह पर पानी की जगह मद्धम रौशनी में बैठे हैं। उन्होंने स्विम वेअर पहन रखा है और विचार की मुद्रा में बगल देख रहे हैं और उनका अक्स पानी में बन रहा है। कोहली के फैन इस तस्वीर को देखकर खुश हो गए और तारीफ के पुल बांधने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया। एक फैन ने लिखा, 'ऑसम विराट।' विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जैसे ही हम अपने अंदर झांकते हैं, हमें बाहर कुछ ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ती।' उनके एक फैन ने लिखा, 'आपकी गजब की पर्सनैलिटी है।' एक और फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, 'आप दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं।' हालांकि उनके इस पोस्ट पर लोगों ने खिंचाई का भी मौका नहीं छोड़ा। किसी ने लिखा, 'ट्रैफिक पुलिस से चालान कटवाने के बाद।' एक शख्स ने कहा, 'अनु ने घर से निकाल दिया है क्या?' इस तरह उनकी पोस्ट पर तारीफों के साथ कुछ फनी रिप्लाइ भी देखने को मिले। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम का खत्म हो गया है। इस पूरे दौरे पर भारतीय टीम कोई मुकाबला नहीं हारी। उसने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती। इसके बाद दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में टॉप पर जगह बनाई।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NUybtx






0 comments:
Post a Comment