जोहानिसबर्गभारत के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने आलराउंडर जॉन-जॉन ट्रेवर स्मट्स की जगह बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे को शामिल किया। लिंडे इस समय भारत ए के खिलाफ अनधिकृत वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत में ही हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘जरूरी फिटनेस मानकों को पूरा करने में विफल होने के कारण स्मट्स टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह लिंडे को शामिल किया गया है।’ दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करेगी जिसका पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रासी वॉन डर दुसेन (उप कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयूरान हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्ट्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जॉर्ज लिंडे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HNoSrI






0 comments:
Post a Comment