लंदन सीरीज के चौथे टेस्ट में जीत के साथ ने ओवल का रुख कर लिया है, जहां टीम का जोर 5वें टेस्ट के साथ-साथ सीरीज जीतने पर होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीतती है तो इग्लैंड में टीम 18 साल एशेज अपने नाम करेगी, इससे पहले 2001 में टीम ने इग्लैंड में एशेज ट्रोफी जीती थी। स्मिथ के तूफान को रोकना के लिए चुनौती टीम पेन की नेतृत्व वाली कंगारू टीम ने रविवार को इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में हराक 2-1 की बढ़त ली थी। अब केवल एक मैच बचा है और अगर इंग्लैंड इस मैच में वापसी करता भी है तो 2-2 की बराबरी के बाद ट्रोफी ऑस्ट्रलिया के पास ही रहेगी। जाहिर सी बात है कि अगले मैच में दबाव मेजबान टीम पर ही होगा। इंग्लैंड को अगर इस सीरीज का आखिरी मैच जीतना है तो उसे इस सीरीज की 5 टेस्ट पारियों में 671 रन बनाने वाले पूर्व ऑस्ट्रलियाई कप्तान पर काबू पाना होगा। टेस्ट रैंकिंग मे नंबर 1 पर चल रहे स्मिथ ने इस सीरीज में अब तक 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। उनके अलावा सीरीज में निरंतरता दिखाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने हैं। कमिंस और हेजलवुड के अटैक से बचना मुश्किल बॉल टेंपरिंग विवाद में 12 महीने के बैन के बाद वापसी कर रहे स्मिथ जोफ्रा आर्चर की गेंद पर घायल होने की वजह से 3 पारियां मिस करने के बाद स्मिथ ने इस सीरीज में रनों का यह पहाड़ खड़ा किया है। अगर स्मिथ इस सीरीज की सभी पारियों में बैटिंग कर पाते तो उम्मीद था कि वहसर डॉन ब्रैडमैन के एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 974 रनों के रेकॉर्ड को भी तोड़ सकते थे। इसके अलावा इस सीरीज में कंगारू टीम की मजबूती उनका पेस अटैक भी रहा है। जोश हेजलवुड और दुनिया के नंबर एक गेंदबाज पैट कमिंस ने 42 विकेट झटक कर इंग्लिश बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर की नसीहत वर्ल्ड नंबर 1 बैट्समैन और बोलर के अपने टीम में होने से उत्साहित ऑस्ट्रलियाई कोच लेंगर ने अन्य बल्लेबाजों को अगले मैच में अच्छे प्रदर्शन की नसीहत दी है, हालांकि उन्होंने बल्लबाजी क्रम मेंअनुभव की कमी की बात स्वीकार की है। लैंगर ने कहा, 'आप उन्हें अनुभव दे नहीं सकते , उन्हें अनुभव कमाना होगा। स्टीव का हमारी टीम में होना एक सौभाग्य है, मैंने आज तक किसी को ऐसे बल्लेबाजी करते नहीं देखा है। आप युवा हों या वेटरन आपका प्रदर्शन करना जरूरी है।' रूट के लिए यह होगी चुनौती कप्तान जो रूट आखिरी मुकाबले के लिए वनडे की वर्ल्ड चैम्पियन टीम को थोड़ा प्रोत्साहित करना होगा। उनकी लगातार असफलताओं से सवाल उठने लगे हैं, लेकिन टीम से विदा हो रहे कोच ट्रेवर बेलिस कप्तान के समर्थन में खड़े हैं। बेलिस कहते हैं, 'किसी निर्णय की वजह से अब तक किसी ने उनपर सवाल खड़े नहीं किए हैं। वह किसी भी तरह के दवाब में नहीं हैं।' कप्तान के साथ खड़े हैं इंग्लैंड के कोच बैटिंग में रूट के प्रदर्शन पर बेलिस ने कहा, 'हर किसी के करियर में ऐसा वक्त आता है जब वह जितना चाहता है, उतना रन नहीं बना पाता। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है।' बेन स्टोक्स को 13 सदस्यीय टीम में तो जगह मिली है, लेकिन वह गेंदबाजी के लिए फिट हैं या नहीं, यह देखा जाना बाकी है। घायल स्टोक्स दिखा पाएंगे कमाल? दाहिने कंधे में चोट की वजह से उपकप्तान स्टोक्स ट्रैफर्ड टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। अगर स्टोक्स गेंदबाजी के लिए फिट नहीं होते हैं तो वह इस टेस्ट में बल्लेबाज के तौर खेलेंगे और गेंदबाजी में सैम कुरेन या क्रिस वोक्स को मौका मिल सकता है। इसका मतलब है कि किसी फॉर्म से बाहर चल रहे बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है, उम्मीद की जा रही है कि ऐसी स्थिति में जेसन रॉय प्लैइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। स्टोक्स इस सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से टॉप स्कोरर हैं, और उन्होंने 2 शतक समेत कुल 354 रन बनाए हैं, उनके आलावा रोरी बर्न्स का ही प्रदर्शन कुछ संतोषजनक रहा। टी के बाकी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे हैं। एंडरसन की गैरमजूदगी में गेंदबाजी की कमान स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर के हाथों में होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34F2g6f






0 comments:
Post a Comment