नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शर्मा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। की जोड़ी को इस फोटो पर फैन्स के बेहद प्यार भरे रिऐक्शंस मिल रहे हैं। विराट कोहली ने अनुष्का के साथ अपनी फोटो ट्वीट की है, इसमें अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं। कोहली ने इस ट्वीट का कैप्शन दिल वाली इमोजी दिया है। इस फोटो में जहां कोहली बिना शर्ट-टीशर्ट के बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं, वहीं अनुष्का भी गॉगल्स के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। कोहली की पोस्ट पर फैन्स प्यार भरे कॉमेंन्ट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'प्यार हो तो ऐसा हो, इन दोनों लव बर्ड्स की तरह।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'सुपर कपल, दुआ है हमेशा साथ रहें।' आपका बता दें कि विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ अकसर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 15 सितंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है और इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीरीज से पहले कोहली अनुष्का के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2I0sTce






0 comments:
Post a Comment