Wednesday, September 18, 2019

विराट ने बताया टॉस जीतकर क्यों चुनी गेंदबाजी

भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब क्रिकेट असोसिएशन, मोहाली स्टेडियम के विकेट पर कप्तान ने कहा कि विकेट ताजा लग रहा है और थोड़ा सा सूखा हुआ सा प्रतीत हो रहा है। सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में होना था लेकिन बारिश के कारण बिना गेंद फेंके ही उसे रद्द करना पड़ा था। बुधवार को टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'हम गेंदबाजी करेंगे। मैदान सूखा हुआ है। अगर कुछ ओस होगी भी तो वह दूसरे हाफ में होगी।' कोहली ने कहा कि इस मैदान पर लक्ष्य बचाना मुश्किल होगा। देखें स्कोरकार्ड- मोहाली की विकेट के बारे में विराट ने कहा, 'यह बिल्कुल मोहाली के विकेट की तरह है।' भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2016 वर्ल्ड टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था। कोहली से जब उस मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वह मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ मैचों में शुमार है।' कोहली ने कहा इस मैदान के साथ मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। कोहली ने कहा कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि पिछली सीरीज (वेस्ट इंडीज) के खिलाफ भी युवाओं को मौका दिया गया था। भारत ने वेस्ट इंडीज में तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NlCONS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support