Wednesday, September 18, 2019

विडियो: विराट ने लपका डि कॉक का शानदार कैच

नई दिल्ली भारतीय कप्तान की फिटनेस का कोई जवाब नहीं और उनकी फिटनेस ही मैदान पर उन्हें सबसे आगे रखती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने अपनी फील्डिंग और फिटनेस का शानदार नजारा पेश किया। बुधवार को आईएस बिंद्रा, पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, मोहाली पर हो रहे मुकाबले में कोहली ने नवदीप सैनी की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डि कॉक का शानदार कैच पकड़ा। डि कॉक अर्धशतक बना चुके थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे। देखें स्कोरकार्ड: क्या हुआ था 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान कोहली ने सैनी को गेंदबाजी के लिए बुलाया। सैनी की ऑफ कटर पर डि कॉक ने अगला पैर हटाकर जगह बनाई और उसे मिड विकेट के ऊपर से खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और किनारा लेती हुई गेंदबाज के सिर के ऊपर से ऑफ साइड पर गई। कोहली ने मिड-ऑफ पर खड़े थे। उन्होंने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाई और फिर छलांग लगाते हुए गेंद को बाएं हाथ से लपक लिया। कोहली को काफी ग्राउंड तय करना था और उन्होंने अपनी फिटनेस से उसे जल्दी ही तय कर लिया। डि कॉक ने 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। यह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में उनका तीसरा अर्धशतक था। भारत ने जीता टॉस इससे पहले कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान ने कहा कि इस मैदान पर अगर कोई ओस होगी तो वह मैच की दूसरी पारी में होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण शुरू ही नहीं हो पाया था। सीरीज का तीसरा मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LYHPcb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support