Tuesday, September 10, 2019

साउथ अफ्रीका टीम निदेशक ने क्विंटन का दिया साथ

धर्मशाला साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के अंतरिम निदेशक इनोक एनक्वे ने कहा कि कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनका बोर्ड के योगदान की सराहना करता है लेकिन यह समय के कप्तानी कौशल पर विश्वास जताकर भविष्य पर ध्यान देने का है। डु प्लेसिस अब भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं लेकिन एनक्वे ने इस बात की ओर इशारा किया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है। टीम के पहले मीडिया सत्र के दौरान यहां के एचपीसीए मैदान पर एनक्वे ने कहा, ‘कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर डु प्लेसिस के कद के बारे में हमें पता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में शानदार योगदान दिया लेकिन हमें भविष्य की योजना पर ध्यान देने की जरूरत है। हमें डि कॉक पर पूरा भरोसा है, जो टीम का नेतृत्व करने वाले हैं।’ पढ़ें, एनक्वे के साथ इस मौके पर डि कॉक भी मौजूद थे। एनक्वे ने कहा, ‘हमारे पास एक अच्छा कप्तान है और भविष्य की मजबूत बुनियाद रखने के लिए यह अच्छा मौका है।’ भारत को मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानते हुए एनक्वे ने उम्मीद जताई कि तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज से ‘प्रोटियाज’ को खुद को आंकने का मौका मिलेगा। एनक्वे ने कहा, ‘यह नए अध्याय की शुरुआत है और हमारा ध्यान भारत के खिलाफ आगामी सीरीज पर होगा। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले हम मजबूत आधार बनाना चाहेंगे।’ पढ़ें, उन्होंने कहा कि डि कॉक को भारत में कई बार खेलने का अनुभव है जिससे काफी फायदा मिलेगा। एनक्वे ने कहा, ‘हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें अच्छा अनुभव है और कप्तान ने खुद भी भारत में काफी क्रिकेट खेला है। टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। यह रोमांचक है और हम कड़ी टक्कर देंगे।’ डि कॉक ने कहा कि दौरे की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां पहले भी आया हूं लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। पिछली बार हम जब यहां थे तो पिच ने अच्छा बर्ताव किया था।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित (शर्मा) ने शायद उस मैच में शतक लगाया लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहे थे। यह शायद अच्छा विकेट होगा लेकिन हमें इसके बारे में ज्यादा नहीं पता। हम जल्द ही परिस्थितियों के मुताबिक ढलना चाहेंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3044etq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support