Tuesday, September 10, 2019

बॉल टैंपरिंग के लिए हाथ में टेप लगाते थे वॉर्नर: कुक

लंदन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने एक बार उन्हें बताया था कि वह प्रथम श्रेणी मैचों में गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए हाथ पर टेप लगाते थे। गेंद से छेड़छाड़ के कारण ही वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। वह बीते साल साउथ अफ्रीका में मार्च में केप टाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में कांड में फंसे थे। अंग्रेजी अखबर 'द गर्जियन' ने कुक के हवाले से लिखा है, 'डेविड वॉर्नर ने बीयर पीने के बाद बताया था कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाथ पर टेप लगाकर गेंद से छेड़छाड़ करते थे। वह टेप पर ऐसा कुछ पदार्थ लगाते थे, जिससे गेंद जल्दी से बिगड़ जाए। मैंने की तरफ देखा जो इशारे में कह रहे थे, आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था।' कुक ने कहा, 'स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बात को अच्छे से समाप्त किया और कहा कि में वह गेंद को रिवर्स स्विंग करा रहे थे। आप जो कर रहे थे उसमें बदलाव क्यों? अचानक से सैंडपेपर क्यों? लोग जानते थे कि क्या हो रहा है, लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी चीज हुई क्योंकि इससे उन्हें पता चला कि इस तरह की हरकत मान्य नहीं है। हर हाल में जीत की उनकी जो संस्कृति उन्होंने बनाई थी उसे ऑस्ट्रेलियाई जनता नहीं चाहती थी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34DZ8aL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support