Tuesday, September 10, 2019

देविका भारत ए, इमर्जिंग महिला टीम की कप्तान

नई दिल्ली ऑलराउंडर बांग्लादेश दौरे पर भारत ए टीम की अगुआई करेंगी जबकि श्रीलंका में इमर्जिंग महिला एशिया कप में भी देश की टीम की कप्तान होंगी। बांग्लादेश में भारत काक्स बाजार में तीन अनौपचारिक एकदिवसीय मेच खेलेगा जिसके बाद चटगांव में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। हेमलता काला की अध्यक्षता वाली ऑल इंडिया महिला सिलेक्शन कमिटी ने मुंबई में बैठक के बाद 22 साल की देविका को टीम का कप्तान चुना। फिलहाल घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं देविका ने गत अप्रैल में आखिरी बार वनडे इंटरनैशनल मैच खेला था। भारत ए के बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप की टीम इस प्रकार है: देविका वैद्य (कप्तान), एस मेघना, यस्तिका भाटिया, तेजल हसाबनिस, तनुश्री सरकार, सिमरन दिल बहादुर, नुजहत प्रवीन, आर कल्पना, मनाली दक्षिणी, क्षमा सिंह, अंजलि सरवानी, मिन्नू मानी, दिव्यदर्शिनी, टीपी कंवर और राशि कनोजिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UKA90T
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support