Thursday, September 12, 2019

जेटली के लिए कार्यक्रम, शाह के साथ क्रिकेट टीम

नई दिल्ली पूर्व वित्त मंत्री की याद में कोटला स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा जाना है। इसके लिए डीडीसीए ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के साथ टीम इंडिया के कप्तान समेत क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज ने शिरकत की है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा आयाजित इस कार्यक्रम में कप्तान के साथ उनकी वाइफ और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। बता दें कि आज पविलियन स्टैंड का नाम कोहली पर रखने का कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल में है, जिसमें कोटला स्टेडियम का नाम भी पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर डीडीसीए द्वारा कोहली को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बने। इस मौके भारतीय टीम के अन्य सदस्य और कोचिंग स्टाफ भी पहुंचा हुआ है। स्टेडियम अरुण जेटली... पर मैदान 'कोटली' ही रहेगा स्टेडियम का नाम भले ही अरुण जेटली के नाम पर किया जा रहा है, लेकिन ग्राउंड का नाम नहीं बदलेगा। दरअसल, यह स्टेडियम भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से लीज पर लिया हुआ है। इसलिए डीडीसीए इसका नाम खुद से नहीं बदल सकती है। सिर्फ तकनीकी रूप से ऐसा किया गया है। यानी अब एड्रेस होगा अरुण जेटली स्टेडियम फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली। इससे पहले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बुधवार को फिरोजशाह कोटला के नए पविलियन स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखने की तैयारी पूरी कर ली थी। इस बारे में डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा था, ‘हम इसे शानदार कार्यक्रम बनाना चाहते हैं जहां हम जेटली को याद रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव श्रद्धांजलि दे सकें। क्रिकेट से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति जानता है कि उनके योगदान ने दिल्ली क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की काफी मदद की। स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने से हमारा उद्देश्य पूरा होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2I4mT2e
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support