Thursday, September 12, 2019

U 19 एशिया कप: फाइनल में भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से

कोलंबो भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप 2019 का फाइनल खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को सेमीफाइनल में मेजबान श्रीलंका के साथ मैच खेलना था, लेकिन बारिश के मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच को रद्द करना पड़ा। भारत ग्रुप A में लीग चरण तीन मैचों में छह अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर रहा था, जिसकी बदौलत वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। वहीं, बांग्लादेश की टीम को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के साथ खेलना था। लेकिन यह मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और ग्रुप चरण में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही। बांग्लादेश की टीम भी अपने ग्रुप में तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LsJGXD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support