Thursday, September 12, 2019

धोनी का संन्यास: ट्वीट कर बोलीं साक्षी- इसे कहते हैं रूमर्स

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर क्या की। मीडिया में धोनी की संन्यास की अटकलें गर्माने लग गईं। शाम होते-होते बीसीसीआई की ओर से चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी यह साफ कर दिया कि धोनी के संन्यास की सभी खबरें गलत है और उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद धोनी की पत्नी सक्षी धोनी ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'इसे कहते हैं रूमर्स।' हालांकि अपने ट्वीट में साक्षी ने किसी को भी टैग नहीं किया है और न ही किसी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। लेकिन इसका साफ अर्थ निकाला जा सकता है कि किस ओर इशारा कर रही हैं। विराट कोहली ने आज सुबह के साथ टी20 (2016) वर्ल्ड कप की एक मैच विनिंग पारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। यह मैच मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें धोनी के साथ विराट ने मैच विनिंग साझेदारी निभाई थी। विराट ने इस तस्वीर के पल को याद करते हुए लिखा कि धोनी ने इस पारी के दौरान उन्हें पिच पर इतना दौड़ाया, जैसे यह उनका (विराट) फिटनेस टेस्ट हो। बस फिर क्या था। अचानक आई इस फोटो को मीडिया ने धोनी के संन्यास के ऐलान से जोड़ दिया। साक्षी के इस ट्वीट से पहले पहले शाम को टेस्ट टीम के ऐलान के वक्त जब चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद से धोनी के संन्यास पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि यह सभी खबरें गलत हैं। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NbIwlc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support