नई दिल्ली भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बुधवार को एक बार फिर फ्लॉप हो गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में पंत नंबर 4 पर बैटिंग पर उतरे। पंत के सामने कप्तान विराट कोहली खड़े थे और टीम इंडिया बहुत आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। लेकिन लापरवाही भरे शॉट खेलकर आउट होने वाले पंत एक फिर इसी अंदाज में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अपनी इस पारी कुल 4 रन का योगदान दिया। पंत के आलोचक उन्हें लगातार उनके गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलने की खराब आदत पर घेर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट भी उन्हें फियरलेस और केयरलेस के अंतर को समझाने में जुटा हुआ है, लेकिन एक बार फिर यह लेफ्टहैंडर बल्लेबाज जिस अंदाज में आउट हुआ, उसे देखकर किसी को नहीं लगा कि उनके खेल में कुछ सुधार हो रहा है। पढ़ें: इस साल पंत की टी20 इंटरनैशनल पारियों को देखें तो उनके बल्ले से अभी तक 9 पारियों कुछ ऐसा हाल रहा है। 2019 में पंत ने 9 पारियां (4, 40*, 28, 3, 1, 0, 4, 65* और 4 रन बनाए) खेलकर 21.28 के औसत से कुल 149 रन बनाए हैं, जिसमें एक फिफ्टी शामिल है। पंत के इस गैरजिम्मेदाराना शॉट को देखते ही टीम इंडिया में नवनियुक्त बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने पेन उठाकर अपनी नोटबुक में कुछ पॉइंट्स नोट कर लिए। धर्मशाला टी20 से टीम के साथ जुड़े राठौड़ ने पंत को समझाया था कि वह फियरलेस और केयरलेस में जो महीन सी रेखा है, उसको समझे। लेकिन इस सीख के बाद पहली बार बैटिंग पर उतरे पंत को देखकर अभी ऐसा नहीं लगा कि बात उनकी समझ में आई है। भारतीय टीम की निगाह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है। टीम इंडिया इस सीरीज से इसी मिशन के लिए खुद को तैयार कर रही है। ऐसे में पंत का खेल टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली के लिए चिंता की बात है। पंत को धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा। शायद धोनी की जगह भरना उनके दिमाग में और दबाव डाल रही है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30d8sD6






0 comments:
Post a Comment