Wednesday, September 18, 2019

अफरीदी ने की विराट की तारीफ, बोले- आप शानदार

नई दिल्लीपाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने भारतीय कप्तान की तारीफ की है। अफरीदी ने कोहली को तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक बल्लेबाजी औसत रखने पर बधाई दी है। कोहली ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य था। कोहली की पारी की मदद से भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत ली है। विराट को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। कोहली इस पारी के दौरान टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उनके नाम 71 मैचों में 2441 रन हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट में 50 पार औसत रखने के लिए बधाई दी है। शाहिद अफरीदी ने आईसीसी के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'मुबारक हो विराट कोहली। आप एक शानदार खिलाड़ी हैं। मेरी कामना है कि आप लगातार कामयाबी हासिल करते रहें। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का यूं ही लगातार मनोरंजन करते रहें।' अफरीदी ने कई मौकों पर विराट की तारीफ की है। कोहली को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह इस प्रारूप में 11वीं बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए वह टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (12) इस लिस्ट में टॉप पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30pvpiA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support