नई दिल्ली एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में एक पल हैरानी वाला तब आ गया, जब यहां पहले दिन का खेल कुछ देर तक बिना बेल्स (गिल्लियों) के ही खेला गया। दरअसल मैनचेस्टर में खेल जा रहे इस मैच के दौरान जब दूसरे सत्र का खेल जारी था, तब मैदान पर घने बादल थे और तेज हवाएं चल रही थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम की पारी का 32वां ओवर प्रगति पर था। इस दौरान हवा इतनी तेज गति से चल रही थी कि स्टंप्स पर बेल्स टिक ही नहीं पा रही थी और वह बार-बार नीचे गिर रही थी। अंपायर्स ने बेल्स हटाने का लिया निर्णय इसी दौरान मैदान पर प्लास्टिक बैग और बीच बॉल भी उड़कर आए थे, जिससे इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्च ब्रॉड तो झुंझलाते भी दिखे थे। इसके बाद जब स्टंप्स पर बेल्स टिकती नहीं दिखीं तो मैदान पर खड़े अंपायर कुमार धर्मसेना और मराएस एरासमस ने आपसी बातचीत के बाद बिना बेल्स के खेल को जारी रखने का फैसला किया। पढ़ें: जो रूट ने जताया ऐतराज इंग्लिश कप्तान जो रूट और गेंदबाज ब्रॉड ने अंपायरों से कहा कि वह बेल्स के साथ ही खेल को जारी रखें लेकिन अंपायरों का यह निर्णय आईसीसी के नियमों के मुताबिक ही था। इसलिए यह मैच तब तक मैच बिना बेल्स के ही खेला गया, जब तक परिस्थितियां बेल्स के टिकने के लिए सामान्य नहीं हो गईं। पढ़ें: क्या है नियमनियम 8.5 कहता है, 'अगर जरूरी हो तो अंपायर स्टंप्स से बेल्स हटाने का निर्णय ले सकते हैं। अगर बेल्स हटाने पर अंपायर राजी होते हैं तो विकेट के दोनों छोर पर कोई भी बेल्स नहीं होगी। जैसी ही परिस्थितियां स्टंप्स पर बेल्स टिकने के अनुकूल होंगी, अंपायर बेल्स को स्टंप्स पर फिर लगाएंगे।' इंटरनैशनल क्रिकेट में दूसरी घटनाइंटरनैशनल क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा ही मौका था, जब कोई मैच कुछ देर बिना बेल्स के ही खेला गया हो। बिना बेल्स के मैच जारी रहने की पहली घटना साल 2017 की है, जब अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच एक मैच खेला जा रहा था। तब भी मैदान पर तेज हवाओं के चलते बेल्स को हटाया गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zU6ybP






0 comments:
Post a Comment