Thursday, September 5, 2019

भारत दौरे पर रणनीति बनाने में जुटे अफ्रीकी टीम निदेशक

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के हाल में नियुक्त अंतरिम टीम निदेशक इनोक एनक्वे ने कहा कि वह अगले हफ्ते शुरू हो रहे भारत के कठिन दौरे पर ‘सर्वश्रेष्ठ रणनीति’ तैयार करने में जी-जान से जुटे हैं। वर्ल्ड कप में कोच ओटिस गिब्सन के साथ निराशाजनक अभियान के बाद एनक्वे को नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 सितंबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू हो रहे दौरे से पहले काफी काम किया जा चुका है। टीम की रवानगी से पहले गुरुवार को उन्होंने कहा, ‘भारत में सर्वश्रेष्ठ रणनीति क्या रहेगी, इसे ढूंढने के लिए काफी कुछ हो रहा है। काफी काम किया जा रहा है और यह सभी के लिए रोमांचक चुनौती है। इसके लिए काफी घंटे लग रहे हैं जिसमें सहयोगी स्टाफ से बातचीत हो रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीम के लिए सही चीजें तैयार की जा सकें।’ पढें, तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद दो अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसी के अंतर्गत पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को टी20 सीरीज के लिए बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PKAeD6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support