कराची () के सीईओ वसीम खान ने मंगलवार को कहा कि अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेलना अब कोई विकल्प नहीं रहेगा। श्रीलंका की टीम पर 2009 में आतंकी हमले के बाद से टेस्ट खेलने वाले देशों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया, जिसके कारण यूएई पाकिस्तान का घरेलू स्थान बना हुआ था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, 'वहां मेजबानी करने पर काफी लागत आती है। पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है और सुरक्षा विशेषज्ञों का भी आकलन है कि हम देश में मेजबानी करने के लिए सुरक्षा जोखिम से निबटने की स्थिति में हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2moAYzu






0 comments:
Post a Comment