नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जुलाई-2019 के बाद से क्रिकेट पिच पर नजर नहीं आए हैं लेकिन संन्यास की अटकलों को लेकर वह आए दिन खबरों में रहते हैं। 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो शेयर किया और स्कूल के दिनों की यादें ताजा की। धोनी ने जो विडियो शेयर किया है, उसमें एक बल्लेबाज बोल्ड होने के बावजूद आउट होना स्वीकार नहीं करता है। बल्लेबाज बहाने बनाता है और कहता है- वह गेंद खेलने के लिए तैयार नहीं था, यह एक ट्रायल बॉल थी। पढ़ें, विडियो शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, 'खराब रोशनी के लिए माफ करिए लेकिन भाषा वही है कि यह एक ट्रायल बॉल थी, अंपायर का निर्णय अंतिम निर्णय। स्कूल के दिनों की याद ताजा हो जाती हैं। यह बल्लेबाज कभी स्वीकार नहीं करता कि वह आउट हुआ, यदि हमारे पास विडियो नहीं होता। हम सभी ने कभी ना कभी क्रिकेट में ऐसा देखा ही होगा। इंजॉय।' 38 वर्षीय धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने इससे पहले 6 मई को बेटी जीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था। धोनी के इस विडियो पर करीब 10 हजार लोगों ने कॉमेंट किया, इसके अलावा 10 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो धोनी नवंबर-2019 तक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वेस्ट इंडीज दौरे पर भी टीम में शामिल नहीं थे। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के साथ नहीं रहे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2locTZn






0 comments:
Post a Comment