Thursday, September 19, 2019

नहीं जानता कोहली कैसे इतनी निरंतरता रखते हैं : चाहर

मोहाली (पंजाब) साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली की सभी तारीफ कर रहे हैं। टीम के नए खिलाड़ी दीपक चाहर का मानना है कि कप्तान एक अलग स्तर पर हैं। कोहली ने आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में 72 रनों की पारी खेल न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि टी-20 में रोहित शर्मा को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। इसे भी पढ़ें- चाहर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं नहीं जानता कि विराट भैया किस तरह से इतने रन बनाते हैं और वो भी इतनी निरंतरता के साथ। वह अलग स्तर के खिलाड़ी हैं।’ इसे भी पढ़ें- चाहर ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए। अपने प्रदर्शन पर चाहर ने कहा, ‘डेथ ओवरों में मुझे गेंदबाजी करना आसान लगता है क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सिर्फ दो फील्डर ही बाहर होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में आपके पास पांच फील्डर बाहर होते हैं। इसलिए मुझे अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है।’ देखें स्कोरकार्ड- T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत उच्चतम 100s 50s
विराट कोहली 71 2441 50.85 90* 0 22
रोहित शर्मा 97 2434 32.45 118 4 17
मार्टिन गप्टिल 78 2283 33.57 105 2 14
शोएब मलिक 111 2263 30.58 75 0 7
ब्रेंडन मैकलम 71 2140 35.66 123 2 13
अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बारे में पूछने पर चाहर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में अभी एक साल है और मैं इतनी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं हर मैच को आखिरी मैच की तरह लेता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय, भारतीय टीम शीर्ष पर है और अगर आपको टीम में जगह मिलती है तो आपको बहुत अच्छा करना होगा और वो भी हर मैच में क्योंकि टीम में आने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है।’ दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30rNVac
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support