कोलंबो बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका के बावजूद उनकी टीम छह मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डिसिल्वा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने के लिए रक्षा मंत्रालय से हर तरह की मंजूरी मिल गई है। डिसिल्वा ने कहा, ‘हमें रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। मैं स्वयं और हमारे पदाधिकारी भी टीम के साथ जाएंगे।’ पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में संभावित आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी जिसकी जांच के लिए रक्षा मंत्रालय को कहा गया था। श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी। इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से नहीं कर रही थीं। श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है। श्रीलंका इस दौर में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा। ये तीनों मैच कराची में होंगे। इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले जाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IeF7xV






0 comments:
Post a Comment