Thursday, September 19, 2019

आरसीबी में भी दिखेगी कोहली की असल चमक: हेसन

नई दिल्ली () की टीम के निदेशक नियुक्त किए गए माइक हेसन ने कहा है की टीम के कप्तान टी-20 लीग में भी उतने ही सफल हो सकते हैं जितने विश्व क्रिकेट में हैं। कोहली ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 72 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई। एक कप्तान के तौर पर भी कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सफल रहे हैं लेकिन बेंगलोर के साथ उनकी कप्तानी इतनी चली नहीं है। हेसन ने कहा, ‘वह विश्व क्रिकेट में जितने सफल हैं उतने ही आईपीएल में हो सकते हैं। बीती रात हमने इस बात का एक और बेहतरीन उदाहरण देखा कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं। वह बेहतरीन कप्तान भी हैं जो टीम का नेतृत्व अच्छे से करते हैं और टीम को जुनून और सही भावना के साथ आगे लेकर जाते हैं।’ वहीं बेंगलोर के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच ने भी कोहली की सराहाना की है। कैटिज ने कहा कि कोहली का रेकॉर्ड उनकी पूरी कहानी कहता है। कैटिच ने कहा, ‘कोहली का रेकॉर्ड उनके बारे में बताता है। न सिर्फ एक खिलाड़ी बल्कि भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर भी उन्होंने जो हासिल किया है उसके कारण मैं उनका सम्मान करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके बारे में जो बात पसंद है वो यह है कि कोहली बेहद प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि मुझे एक खिलाड़ी के अंदर यही खूबी भाती है।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोहली को पर्थ टेस्ट में बीते साल शतक बनाते हुए देखा था। वह वाका कि पुरानी विकेट की तरह थी। मैंने अभी तक टेस्ट में जितने भी शतक देखे हैं उनमें से वो सबसे अच्छा शतक था।’ कोहली, हेसन और कैटिच की कोशिश होगी कि वह इस बार बेंगलोर का खिताबी सूखा खत्म करें और उसे पहला आईपीएल खिताब दिलाएं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2I8JtH1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support