Wednesday, September 4, 2019

दमदार प्रदर्शन, पर चयन नहीं, भड़का यह क्रिकेटर

राजकोटपिछले सत्र में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारत-ए और दलीप ट्रोफी टीमों में जगह बनाने में नाकाम रहे हताश ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से पारदर्शिता बरतने की मांग की है। पिछले रणजी सत्र में 854 रन बनाने के बावजूद जैक्सन को भारत ए टीम में जगह नहीं मिली। सौराष्ट्र के इस सीनियर बल्लेबाज को इस साल दलीप ट्रोफी की टीम में भी शामिल नहीं किया गया। जैक्सन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘इस साल सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रोफी फाइनल में खेली और हैरानी की बात है कि सभी मंचों पर प्रदर्शन के बावजूद किसी खिलाड़ी को ए सीरीज के लिए नहीं चुना गया। तो क्या रणजी ट्रोफी फाइनल में खेलने की अहमियत शून्य है।’ उन्होंने कहा, ‘या राज्यों की छोटी टीमों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि पिछले पांच साल में सितांशु कोटक के मार्गदर्शन में सौराष्ट्र की टीम तीन बार फाइनल में खेली (हाल के वर्षों में हमने गेंद और बल्ले से कुछ शानदार प्रदर्शन किए) लेकिन हमें वह श्रेय नहीं मिला, जिसके हम हकदार थे।’ प्रथम श्रेणी में 66 मैच खेलने वाले जैक्सन ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वह यह जानने के हकदार हैं कि उनमें कहां कमी है। पिछले रणजी सत्र में 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़ने वाले जैक्सन ने कहा, ‘मुझे कहा गया है कि सवाल मत उठाओ, लेकिन मेरा मानना है कि हम इस खूबसूरत संस्थान और संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक खिलाड़ी के रूप में निश्चित तौर पर यह जानने के हकदार हैं कि हमारे अंदर कहां और क्या कमी है या फिर हमारा करियर यही सोचते हुए खत्म हो जाएगा कि ऐसा क्यों हुआ? चयनकर्ताओं को पारदर्शी होना चाहिए।’ बंगाल के बल्लेबाज ने भी ट्विटर पर जैक्सन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘क्या आप दर्द महसूस कर सकते हो शेल्डन। आपकी हताशा सही है। डटे रहो। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34oYq1d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support