Wednesday, September 4, 2019

पंजाब नहीं, इस टीम के लिए IPL खेलेंगे अश्विन

नई दिल्लीरविचंद्रन अश्विन आईपीएल के अगले सत्र में के लिए खेलेंगे, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले दो सत्र के अपने कप्तान को रिलीज करने का फैसला लिया है। पंजाब टीम अश्विन की कप्तानी में 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही थी। एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘अश्विन को रिलीज करने की मंजूरी बीसीसीआई दे चुका है और जल्दी ही इसकी घोषणा होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेने में रूचि दिखाई थी। पंजाब टीम को एक युवा स्पिनर की जरूरत है।’ पंजाब की टीम 2014 में उपविजेता रहने के बाद आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरभ गांगुली ने कहा कि उनकी टीम अश्विन की सेवाएं लेने की इच्छुक है। टीम नए कप्तान के बारे में मुख्य कोच की नियुक्ति के बाद ही विचार करेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lky20Q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support