नई दिल्लीपाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से पर दिए गए युद्ध की धमकी के बाद पूर्व क्रिकेटर ने भी सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर मियांदाद का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने का दावा कर रहे हैं। विडियो में मियांदाद पाकिस्तानी वनडे टीम की जर्सी पहने हुए हैं और विवादित बयान देते दिखाई दे रहे हैं। मियांदाद ने विडियो में तलवार लहराते हुए कहा, ‘कश्मीरी भाइयों फिक्र मत करो, हम आपके साथ हैं। पहले बल्ले से छक्का मारा था, अब इस तलवार का भी इस्तेमाल कर सकता हूं।’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘जब मैं बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो इस तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32oc0QD






0 comments:
Post a Comment