लाहौर पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हेरिस इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज से काफी प्रेरित हैं। क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम ने हेरिस के हवाले से लिखा, ‘मैं ज्यादातर जोस बटलर की तरह खेलता हूं। मैं आक्रामक खेलता हूं और टीम पर ज्यादा बोस नहीं बनने की कोशिश करता हूं तथा जरूरी रन रेट को हासिल करता हूं।’ हेरिस अगले महीने श्रीलंका में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा होंगे। बटलर इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज में इंग्लैंड की ओर से खेल रहे हैं। हेरिस ने कहा, ‘मैं अपना स्वभाविक खेल खेलता हूं। मेरे कोच और टीम मैनेजमैंट ने मुझे अपना स्वभाविक खेल खेलने के लिए मेरे अंदर काफी विश्वास जगाया है।’ हेरिस ने एशिया कप को लेकर कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस बार हम मैदान पर कुछ अलग करेंगे और चैंपियन बनेंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZwAEkU






0 comments:
Post a Comment