Sunday, September 1, 2019

जमैका टेस्ट : विंडीज 117 पर ढेर, भारत को 299 रन की बढ़त

किंगस्टन (जमैका) टेस्ट हैटट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन चुके (27 रन पर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ यहां के सबाइना पार्क मैदान पर जारी दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 117 रनों पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रनों का स्कोर बनाया था और अब उसके पास 299 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। भारत ने वेस्ट इंडीज को 117 रन पर ऑलआउट करने के बावजूद उसे फॉलोऑन खेलने के लिए नहीं बुलाया। वेस्ट इंडीज ने अपने दूसरे दिन के स्कोर सात विकेट पर 87 रन से आगे खेलना शुरू किया। जेहमर हेमिल्टन ने दो और राखीम कॉर्नवाल ने अपनी पारी को चार रन से आगे बढ़ाया। मेजबान टीम को आठवां झटका 97 रन के स्कोर पर कॉर्नवाल (14) के रूप में लगा। कॉर्नवाल को मोहम्मद शमी ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। कॉर्नवाल ने 31 गेंदों पर दो चौके लगाए। देखें स्कोरकार्ड- इसके बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हेमिल्टन (5) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर विंडीज को नौंवा झटका दिया। हेमिल्टन के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा ने केमार रोच (17) को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराकर वेस्ट इंडीज की टीम को 47.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन पर छह विकेट, शमी ने 34 रन पर दो विकेट और ईशांत तथा जडेजा ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन का स्कोर बनाया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PyFVUJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support