Sunday, September 1, 2019

कपिल पीछे, इशांत 'सबसे कामयाब' भारतीय फास्ट बोलर

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। जमैका टेस्ट मैच से पहले वह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कपिल देव के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। रविवार को इशांत ने कपिल को पीछे छोड़ दिया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन रविवार को सबाइना पार्क में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। देखें स्कोरकार्ड- इशांत पारी के 47वें ओवर में वेस्ट इंडीज के जेहमर हेमिल्टन को आउट कर कपिल से आगे निकले। इशांत के नाम अब एशिया के बाहर टेस्ट क्रिकेट में 156 विकेट हैं। इस लिस्ट में 200 विकेट के साथ टॉप पर हैं। इस सूची में जहीर खान चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 147 टेस्ट विकेट हैं। इससे पहले इशांत ने मैच के दूसरे दिन 57 रनों की पारी खेली थी। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली हाफ सेंचुरी थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे। जवाब में वेस्ट इंडीज 117 रनों पर ऑल आउट हो गए। उन्होंने 8वें विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ 112 रनों की साझेदारी की। विहारी ने भी 111 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली सेंचुरी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MR08CS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support