Sunday, September 22, 2019

कोहली ने टॉस जीतकर क्यों लिया 'मुश्किल' फैसला

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कप्तान ने टॉस जीतकर सभी उम्मीदों के विपरीत बैटिंग चुनी। विराट कोहली ने कहा, 'यह अच्छा विकेट लग रहा है और हम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेंगे।' बेंगलुरु का यह विकेट रनों का लक्ष्य करने के लिए अच्छा माना जाता है। कोहली ने भी इस बात को माना। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि इस विकेट पर रनों का पीछा करना आसान है। आईपीएल में भी ऐसा होता रहा है लेकिन वर्ल्ड कप से पहले हम कुछ क्षेत्रों को मजबूत करना चाहते हैं। हमारी कोशिश खुद को दबाव में परखना चाहते हैं।' इस मैदान पर हुए पिछले छह तीन टी20 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं वहीं तीन अन्य मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता रही है। कोहली ने कहा कि वह जानते हैं कि मैच जीतना बेहद जरूरी है लेकिन वर्ल्ड कप से पहले हमें खुद को कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। वर्ल्ड टी20 अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3300Ph0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support