Sunday, September 22, 2019

भारत vs सा. अफ्रीका, तीसरा टी20- लाइव अपडेट्स

बेंगलुरु भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत दूसरा टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का पहला टी20 मैट बारिश की भेंट चढ़ गया था। देखें, मेजबान भारतीय टीम इस मैच में साउथ अफ्रीका को पस्त कर सीरीज 2-0 से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। धर्मशाला में सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कैप्टन कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। प्लेइंग XI- भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी और दीपक चाहर साउथ अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (कप्तान और विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, तेंबा बावुमा, वैन डर डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, फेहलुकवायो, कागिसो रबाडा, ब्यूरन हेंड्रिक्स, तबरेज शम्सी, फॉरटुइन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34YaJlg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support