Friday, September 6, 2019

शाहरुख ने पाक बोलर को लगाया गले, विडियो वायरल

किंग्सटनपाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने पहले मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि भारतीय अभिनेता शाहरुख खान उनके 'प्रशंसक' बन गए। ‘रोजनामा पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, हसनैन ने सीपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को जीत दिलाई। उन्होंने विपक्षी सेंट कीट्स ऐंड नेविस पैट्रियाट्स के तीन खिलाड़ियों के विकेट झटके। इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का विकेट भी शामिल था। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हैं। वह हसनैन के प्रदर्शन से इतने खुश हुए कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हसनैन को गले लगा लिया और उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर बनाया गया विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HRGzGx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support