नई दिल्लीआईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत खेले गए एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वेस्ट इंडीज को 178 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला विकेट खाता खोलने से पहल ही गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद कप्तान (121) और एलिसा हीली (122) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 308 रन बना बना दिए। जवाब में विंडीज की महिला टीम 37.3 ओवरों में 130 रन पर ही सिमट गई। 76 पारियों में 13वां शतक एंटिगा में खेले गए इस मैच में लेनिंग ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 146 गेंदों का सामना किया, जबकि 12 चौके और 4 छक्के जड़े। यह उनके वनडे करियर का 13वां वनडे शतक है। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13 शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। महिला और पुरुष, दोनों का रेकॉर्ड है। 13 शतक के लिए उन्होंने 76 पारी खेली है। पिछले 4 मैचों में उनकी यह दूसरी सेंचुरी भी है। अमला-विराट सहित कई दिग्गज पीछे सबसे तेज 13 वनडे शतक लगाने के मामले में लेनिंग ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। अमला ने 13 वनडे शतक के लिए 83 पारी खेली थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस आंकड़े के लिए 86 पारी खेली थी। इसका मतलब लेनिंग ने रेकॉर्ड तक पहुंचने के लिए विराट से 10 पारी कम खेली। सबसे कम पारियों में 13 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी (महिला+पुरुष)...
- 76 पारी: मेग लेनिंग (महिला क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया)
- 83 पारी: हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)
- 86 पारी: विराट कोहली (भारत)
- 86 पारी: क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका)
- 91 पारी: डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
- 99 पारी: शिखर धवन (भारत)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zXUYfP






0 comments:
Post a Comment