जमैकाभारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज को जमैका टेस्ट में 257 रनों से मात दी। इसके साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहला मैच 318 रनों से जीता। की कप्तानी में भारत की यह 28वीं टेस्ट जीत थी। इसके साथ ही वह भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने के 27 टेस्ट जीत के रेकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के सामने चौथी पारी में 468 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मैच के चौथे दिन दूसरे सेशन में विंडीज की टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद वेस्ट इंडीज को 117 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। 299 रनों की बड़ी बढ़त होने के बावजूद कोहली ने फॉलोऑन न देने का फैसला किया और दोबारा बल्लेबाजी की। अपनी दूसरी पारी में भारत ने चार विकेट पर 168 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि जीत का यह रेकॉर्ड इस टीम के बिना संभव नहीं था। उन्होंने इस मौके पर गेंदबाजों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इनके बिना यह संभव नहीं था। कोहली ने अपने 48वें टेस्ट मैच में यह जीत हासिल की। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 60 में से 27 मैच जीते थे और ने 49 में से 21 मैचों में जीत हासिल की थी। ने 14 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी। कोहली की अगुआई में अब तक भारत सिर्फ 10 टेस्ट हारा है जबकि धोनी की कप्तानी में टीम को 18 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत के बाहर यह कोहली की 13वीं जीत थी। इस लिहाज से भी वह सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में सौरभ गांगुली के 11 जीत के रेकॉर्ड को तोड़ा था। वनडे में धोनी सबसे आगे वनडे की बात करें तो धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने 200 में से 110 मैच जीते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन 90 और सौरभ गांगुली ने 76 मुकाबले जीते हैं। वहीं विराट कोहली ने 80 में से 58 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UoOakN






0 comments:
Post a Comment