Monday, September 2, 2019

विजय हजारे के लिए कोहली दिल्ली की संभावित टीम में शामिल

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 24 सितम्बर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रोफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान , शिखर धवन, और विकेटकीपर जैसे सीनियर खिलाड़ियों को दिल्ली की 50 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया है। डीडीसीए ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। डीडीसीए ने अपने ट्विटर पर 50 सदस्यीय टीम की सूची पोस्ट की है। इसमें कोहली, धवन, इशांत और पंत के नाम शामिल हैं। धवन को छोड़कर तीनों खिलाड़ी इस समय वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं, जहां वे मेजबान टीम के साथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। देखें- डीडीसीए की सीनियर चयन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन किया है और अब इन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान में मुख्य कोच के.पी. भास्कर को रिपोर्ट करने को कहा गया है। दिल्ली की टीम विजय हजारे ट्रोफी के पिछले संस्करण में उपविजेता रही थी। टीम को फाइनल में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lhz0uU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support