Monday, September 16, 2019

मिसबाह ने छुड़ाई पाक क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई

कराची पाकिस्तान के नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता ने घरेलू टूर्नमेंट और नैशनल कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है। मिसबाह ने आदेश जारी किए हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा। इसका कारण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करना है। कायदे आजम ट्रोफी मैच में खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था देख रही कंपनी के एक सदस्य ने कहा, ‘खिलाड़ियों को अब बिरयानी और तेल युक्त रेड मीट वाला भोजन या मिठाई नहीं परोसी जाएगी।’ पढ़ें, बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिसबाह को हाल में टीम का मुख्य कोच और चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ngx5sI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support