नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () की ऐंटी करप्शन यूनिट ने दो लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज कराई है। स्पोर्ट्स स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश बाफना और जितेंद्र कोठारी के खिलाफ कथित तौर पर और धोखेबाजी के चलते अशोक नगर में एफआईआर शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, बाफना ने भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम की एक अहम सदस्य को इस साल की शुरुआत में अप्रोच किया और उनसे अपने साथ जुड़ने के लिए कहा जिसके एवज में बड़ी रकम देने का वादा किया। यह वाकया फरवरी में हुआ था, जब भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी थी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा थी। पढ़ें, रिपोर्ट के मुताबिक, एसीयू चीफ अजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि महिला क्रिकेटर ने बीसीसीआई एसीयू को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके अलावा उस महिला क्रिकेटर ने एक आरोपी के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। खुद को एक स्पोर्ट्स मैनेजर बताने वाला कोठारी इंस्टाग्राम से उस महिला क्रिकेटर के संपर्क में आया था। इतना ही नहीं, उसने महिला क्रिकेटर को मैनेजर की सर्विस देने की भी बात कही और कॉन्ट्रैक्ट की एक कॉपी भी भेजी। हालांकि महिला क्रिकेटर ने उस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया क्योंकि तब वह टीम के साथ दौरे पर थीं। बाद में महिला क्रिकेटर ने उस पर साइन नहीं करने का फैसला किया। पढ़ें, सिंह ने बताया कि कोठारी ने बाद में बाफना को आगे किया और बाद में बाफना ने ही मैच फिक्स करने के लिए महिला क्रिकेटर को अप्रोच किया। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के रहने वाले बाफना ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान एक मैच फिक्स करने के लिए महिला क्रिकेटर को 1 लाख रुपये देने की बात कही थी। इतना ही नहीं, तय प्लान के मुताबिक बाफना चाहता था कि वनडे टीम की कैप्टन भी इसमें शामिल हो जाएं। जब जैसे ही महिला क्रिकेटर को इसमें कुछ गलत लगा, उन्होंने एसीयू को पूरे वाकये की जानकारी दी और कॉल रिकॉर्डिंग को भी उपलब्ध कराया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AnUbFh






0 comments:
Post a Comment