नई दिल्ली श्रीलंका ने पाकिस्तान के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा था कि भारत के कारण ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया। श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि 10 खिलाड़ियों ने 2009 की घटना के आधार पर पाकिस्तान दौरा करने से मना कर दिया। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के आरोप लगाया था कि श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भारत के कारण ऐसा किया है। फर्नांडो ने एक ट्वीट कर बताया, 'इस बात में कोई सचाई नहीं है कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान में नहीं खेलने के लिए प्रभावित किया। कुछ लोगों ने 2009 की घटना के कारण इस दौरे पर न जाने का फैसला किया। उनके फैसले का सम्मान करते हुए हमने उन खिलाड़ियों को चुना, जो यात्रा करने के इच्छुक थे। हमारी टीम में पूरी ताकत है और हमें उम्मीद है कि हम पाकिस्तान को उसी के घर में हराएंगे।' पढ़ें: पढ़ें: साल 2009 में जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब वहां आतंकवादियों ने श्रीलंका टीम की बस पर हमला कर दिया था। इस हमले में आठ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। हमले के बाद श्रीलंका ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। इस आतंकी घटना के बाद श्रीलंका की टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। , एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला सहित श्रीलंका के शीर्ष खिलाड़ियों ने 27 सितंबर से शुरू होने वाले दौरे से खुद को अलग कर लिया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HXCgJG






0 comments:
Post a Comment