लाहौर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बने तनाव के कारण दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले वनडे सीरीज खटाई में पड़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी चैंपियनशिप के तहत दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जुलाई से नवंबर के बीच कम से कम तीन वनडे मैच होने थे और इनकी मेजबानी भारत को करनी थी। लेकिन अगस्त से दोनों देशों के बीच जिस तरह के राजनीतिक हालात गरमाए हैं। उनके मद्देनजर यह सीरीज होती दिखाई नहीं दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीरीज के आयोजन के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार की तरफ से उसे कोई जवाब नहीं मिला। पढ़ें- रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सीरीज के आयोजन को लेकर भारत से कोई संपर्क नहीं करेगा क्योंकि मेजबान होने के कारण सीरीज से जुड़ी जिम्मेदारियां भारत की हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि भारत ने सीरीज को लेकर पाकिस्तान से संपर्क नहीं किया है। पढ़ें: अतीत में पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट टीम के मैच तटस्थ स्थान पर कराने की पेशकश की थी लेकिन भारत ने उसे नामंजूर कर दिया था। भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान को अंक मिल गए थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के प्रवक्ता ने कहा कि सीरीज दोनों देशों के बीच होनी है और यह इन देशों की जिम्मेदारी है कि वह इससे जुड़े मामले देखें। पढ़ें: उन्होंने कहा कि जब अंक दिए जाने का मामला सामने आएगा तो आईसीसी इस पर फैसला करेगी। यह सीरीज आईसीसी की महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है और इससे मिले अंकों की 2021 के वर्ल्ड कप में टीम के क्वॉलिफाइ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q0YRLL






0 comments:
Post a Comment