बेंगलुरु नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के मुखिया और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुख्य कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब भारतीय क्रिकेट को दो दिग्गज मिलते हैं।’ इस तस्वीर में द्रविड़ के साथ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री नजर आ रहे हैं। पढ़ें, धर्मशाला में सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के कारण धुल गया था। दूसरे मैच में कप्तान की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी और सीरीज में बढ़त बनाई। तीसरे मैच में भारत की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी जबकि साउथ अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30ax8MJ






0 comments:
Post a Comment