Friday, September 20, 2019

T20 में दबाव बल्लेबाजों पर, बैटिंग देखने आते हैं फैन्स: शम्सी

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के चाइनामैन गेंदबाज को लगता है कि टी20 बल्लेबाजों का प्रारूप है, जिसमें उनके जैसे गेंदबाज मैदान में आए दर्शकों का मजा किरकिरा ही करते हैं। कलाई के इस स्पिनर ने भारत के खिलाफ मोहाली में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटका और अब उनकी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज बराबर करने की कोशिश में जुटी है। शम्सी भारत में किसी और मैदान की अपेक्षा चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को थोड़ा बेहतर ढंग से समझते हैं। यह गेंदबाज स्थानीय आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिए खेल चुका है। शम्सी साउथ अफ्रीका के लिए 17 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि इससे बल्लेबाजों पर और दबाव आता है कि वे मैदान में जाकर वही करें, जिसे लोग देखना चाहते हैं। इसलिए बतौर गेंदबाज हम सिर्फ दर्शकों का मजा किरकिरा करने के लिए ही हैं और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि हम अपनी योजना का क्रियान्वयन अच्छी तरह कर सकें।' तीसरा और अंतिम टी20 रविवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। शम्सी ने कहा, 'चिन्नास्वामी छोटा स्टेडियम है और मेरा मतलब है कि यह टी20 सीरीज है इसलिए लोग निश्चित रूप से यहां बल्लेबाजों को चौके और छक्के हिट करते हुए देखने के लिए पहुंचेंगे। लोग मैदान में आपको मेडन ओवर फेंकते हुए देखने के लिए नहीं हैं। टी20 ऐसा ही क्रिकेट प्रारूप है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AJoPcx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support