सिडनी (CA) को 2022 में पाकिस्तान दौरे की उम्मीद है। लेकिन मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी और वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे। श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। इस हमले में 6 पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च स्तरीय दल ने एक दशक से अधिक समय में पाकिस्तान का दौरा किया और रॉबटर्स गुरुवार को ही लौटे हैं। सरकार की सलाह पर 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम वहां नहीं खेली हैं लेकिन कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान का दौरा 2022 को होना है। रॉबर्ट्स ने मेलबर्न के एसईएन रेडियो को बताया कि वह खुद जमीनी हालात देखना चाहते थे। रॉबर्ट्स ने कहा, 'हम पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं। लेकिन हम अपने लोगों की जान खतरे में नहीं डालेंगे।' उन्होंने कहा, 'इस दौरे का उद्देश्य सुरक्षा के लिए उनकी तैयारी और योजना देखना था। फिर दो साल में होने वाले दौरे के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा के लिए हम अपनी उम्मीदें भी बताना शुरू करेंगे। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हम पुलिस की गाड़ी में थे और सुरक्षित थे। लेकिन निश्चित रूप से इस समय सुरक्षा की जरूरत है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M4BEmL






0 comments:
Post a Comment