नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रांची में बिजली कटौती को लेकर उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- रांची हर दिन बिजली कटौती होती है, लोग इससे परेशान हैं। यहां प्रतिदिन 4 से 7 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा- यहां आज पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। मौसम साफ है और कोई त्यौहार भी नहीं है तो बिजली कटौती की बात समझ नहीं आ रही। उनका यह ट्वीट वायरल होने लगा। याद आया मुख्यमंत्री का ट्वीट इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने कॉमेंट करते हुए झारखंड सरकार पर सवाल उठाया। कुछ ने तो झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को उस ट्वीट का याद दिलाया, जिसमें दास ने लिखा था- 2018 तक 24 x 7 बिजली की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट 2017 में किया था। जारी की गई थी पूर्व सूचनाहालांकि, कुछ लोगों ने लोकर अखबार की उस कटिंग को कॉमेंट में शेयर किया, जिसमें बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी गई थी। उसमें बताया गया था कि राजधानी के कई इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान मरम्मत का काम किया जाएगा। इस खबर में उन स्थानों का नाम भी बताया गया था, जहां बिजली कटौती होनी थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31Au2Pq






0 comments:
Post a Comment