मुंबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ‘ब्रैंड वैल्यू’ 2019 में 7 प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डॉलर हो गई है, जिसमें इसकी मुंबई और चेन्नै फ्रैंचाइजी तेजी से ऊपर बढ़ रही हैं। ‘डफ ऐंड फेल्प्स’ कंसलटेंसी फर्म की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कीमत में आठ प्रतिशत की कमी आई है। मुंबई इंडियंस चार सीजन की विजेता है, उसकी कीमत में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे उसकी ब्रैंड वैल्यू अब 809 करोड़ रुपये की हो गई है जिससे यह आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीम बन गई, जबकि चेन्नै सुपर किंग्स की ब्रैंड वैल्यू में 13.1 फीसदी का इजाफा हुआ है और अब इसकी ब्रैंड वैल्यू बढ़कर 732 करोड़ रुपये की है। दिल्ली कैपिटल्स में इस साल 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसकी कीमत 374 करोड़ रुपये हो गई है। उल्लेखनीय है रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम मौजूदा चैंपियन है। उसने इस वर्ष धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को हराकर खिताब जीता था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30apB0u






0 comments:
Post a Comment