Sunday, September 15, 2019

DRS का फैसला नहीं करना निराशाजनक: टिम पेन

लंदन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि पांचवें एशेज टेस्ट में दो बार (अंपायरों की समीक्षा प्रणाली) का इस्तेमाल नहीं करना निराशाजनक है। क्योंकि दोनों ही बार उन्हें इस डीआरएस प्रणाली से विकेट मिल सकते थे। इंग्लैंड की टीम सीरीज 2-2 से बराबर करने की कोशिश में हैं और अंतिम टेस्ट में 8 विकेट के नुकसान पर 382 रन की बढ़त बनाकर नियंत्रण बनाए हुए है, जबकि मैच में अभी दो दिन का खेल बाकी है। शनिवार को मैच के तीसरे दिन ओवल में पेन की गलतफहमी के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान ही हुआ। जो डेनली जब 54 रन पर थे, तब वह मिशेल मार्श की गेंद पर पगबाधा आउट होते लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने नॉट आउट के फैसले की समीक्षा नहीं करने का विकल्प चुना और उन्होंने 94 रन बनाए। बाद में कप्तान और विकेटकीपर पेन ने जोस बटलर पगबाधा की अपील पर नॉट आउट के फैसले की समीक्षा नहीं कराने का फैसला किया, जबकि रीप्ले में दिख रहा था कि नाथन लियोन की गेंद पर स्टंप हिट करती। बटलर तब 19 रन पर थे और उन्होंने 47 रन बनाए। पेन ने कहा, 'मैं फैसला नहीं कर पाया। पता नहीं और क्या कहूं। हमारे लिए यह दुस्वप्न की तरह था। हमने गलत निर्णय लिया।' उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल काम है, मैंने पूरी सीरीज के दौरान यही कहा है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2I6V5u8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support