दुबई इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल () का सबसे अधिक देखा जाने वाला टूर्नमेंट बन गया है।इसका लाइव प्रसारण वैश्विक स्तर पर कुल औसतन एक अरब 60 करोड़ लोगों ने देखा। आईसीसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डिजीटल मंच पर मैचों के लाइव प्रसारण के मामले में भारत शीर्ष पर रहा जिसमें हॉटस्टार ने भारत और न्यू जीलैंड के बीच सेमीफाइनल में दौरान दो करोड़ 53 लाख दर्शकों के मैच लाइव देखने का रेकॉर्ड बनाया। यह इतिहास का आईसीसी का सबसे विस्तार से उपलब्ध टूर्नमेंट भी रहा। आईसीसी के 25 प्रसारण साझेदारों ने 200 से अधिक क्षेत्रों में 20000 से अधिक घंटों का सीधा प्रसारण, रिपीट और मुख्य अंश मुहैया कराए। देखें, विज्ञप्ति के अनुसार, ‘इस प्रतियोगिता के दर्शकों में 2015 के सत्र की तुलना में 38 प्रतिशत इजाफा हुआ है।’ बयान में कहा गया, ‘वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मैच भारत बनाम पाकिस्तान रहा जिसे 27 करोड़ 30 लाख टीवी दर्शक मिले और पांच करोड़ अन्य ने डिजीटल मंच पर इस मैच को देखा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31mtahj






0 comments:
Post a Comment