Monday, September 16, 2019

बांग्लादेश ने सौम्य सरकार को टीम से बाहर किया

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज को बाहर कर स्वदेश में खेली जा रही मौजूदा टी20 सीरीज के लिए तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मैचों में बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। तीसरे और चौथे मुकाबले के लिए बल्लेबाज मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ने 60 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, टीम हालांकि तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रही। अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन तक बांग्लादेश के चार बल्लेबाज पविलियन लौट गए थे और टीम यह मुकाबला 25 रन से हार गई। देखें, इस दौरान सौम्य सरकार ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाए। तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि मेहंदी हसन और यासिर अराफात को बाहर कर दिया गया। टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मोसद्दिक हुसैन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, तैजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LRAsTG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support