Thursday, October 10, 2019

पाक की हार- मैं 10 दिन पहले आया हूं: मिसबाह

कराची पाकिस्तान के मुख्य कोच ने कहा कि श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के हाथों टी20 सीरीज में 0-3 से मिली हार ने उनकी आंखें खोलकर दी हैं कि देश की क्रिकेट व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है। मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिसबाह ने कहा कि घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं का भी अभाव है। उन्होंने कहा, 'इस सीरीज से मेरी आंखें खुल गईं। ये ही खिलाड़ी काफी समय से खेल रहे हैं और इसी टीम ने हमें नंबर एक बनाया। ये लोग तीन चार साल से साथ खेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यदि हम ऐसी टीम से हार सकते हैं, जिसमें उसके मुख्य खिलाड़ी ही नहीं है तो हम खुद को नंबर एक कहने के हकदार नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि श्रीलंका की टीम ने खेल के हर विभाग में उनकी टीम को पछाड़कर रख दिया। मिसबाह ने कहा, 'मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले। लेकिन इसी टीम ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया था। यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं।' पाकिस्तान की इस करारी हार के बाद मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक आलोचकों के निशाने पर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट में एक साथ दो महत्वपूर्ण पद (चीफ सिलेक्टर और चीफ कोच) संभालने वाले मिसबाह पहले व्यक्ति हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OztuWr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support