Thursday, October 10, 2019

पुणे में शतक जड़कर सहवाग के बराबर हुए मयंक

पुणे टीम इंडिया के युवा ओपनर ने पुणे टेस्ट में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। अग्रवाल ने यहां जारी टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। मयंक ने 183वीं बॉल पर फिलैंडर की गेंद पर चौका जड़कर यह शतक पूरा किया। इससे पहले ओवर में उन्होंने केशव महाराज को लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े थे और अपना स्कोर 99 पर पहुंचा दिया था। लगातार दो टेस्ट में दो शतक जड़कर मयंक ने पूर्व टेस्ट ओपनर वीरेंदर सहवाग की बराबरी कर ली है। मयंक से पहले वीरेंदर सहवाग ने 2009-10 में लगातार दो टेस्ट मैच में शतक जड़े थे। पुणे टेस्ट मैच से पहले मयंक ने विशाखपत्तनम टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। यहां उन्होंने उम्दा 215 रन की पारी खेली थी और अपने पहले ही टेस्ट शतक दोहरे शतक में तब्दील किया था। गुरुवार को यहां बैटिंग करने उतरे मयंक ने पारी की शुरुआत से ही मैच में पूरे विश्वास के साथ बैटिंग की। शुरुआत में साउथ अफ्रीकी बोलरों को कुछ अच्छा स्विंग जरूर मिल रहा था लेकिन मयंक उनके सामने बिल्कुल भी असहज नहीं दिखे। दिन के पहले दो सत्र में वह 86 रन बना चुके थे और तीसरे सत्र में सिर्फ 13 गेंदें खेलकर अपना यह शतक पूरा कर लिया। अपने इस शतक में 16 चौके और 2 छक्के जड़े। हालांकि शतक के बाद वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं पहुंचा पाए और कगिसो रबाडा ने अपनी गेंद पर स्लिप पर खड़े कप्तान फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट करा दिया। लगातार दो टेस्ट में शतक जड़ने वाले मयंक ने अब पूर्व टेस्ट ओपनर वीरेंदर सहवाग की बराबरी कर ली है। मयंक से पहले बैक टू बैक दो टेस्ट में शतक जड़ने वाले ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने साल 2009-10 में ऐसा किया था। मौजूदा सीरीज में भारतीय ओपनरों (रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल) द्वारा गया यह चौथा शतक है। इससे पहले भारतीय ओपनरों ने किसी सीरीज में 4 शतक बनाने का कारनामा तीन बार किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OGS4EG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support